Notice Board

Yuva Shakti Launch a Job Portal Citizen Portal Service


Showing posts with label यूपी बोर्ड. Show all posts
Showing posts with label यूपी बोर्ड. Show all posts

Wednesday, 9 May 2018

यूपी बोर्ड के परिणाम घोषित होने के 10 दिन बाद भी नहीं अपलोड की गयी मेघावी छात्रों की उत्तर पुस्तिकाए , क्या मेधावियों के अंक छिपा रहा है यूपी बोर्ड  ,क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर 

यूपी बोर्ड के परिणाम घोषित होने के 10 दिन बाद भी नहीं अपलोड की गयी मेघावी छात्रों की उत्तर पुस्तिकाए , क्या मेधावियों के अंक छिपा रहा है यूपी बोर्ड  ,क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर 



यूपी बोर्ड ने परीक्षा में सख्ती और रिजल्ट प्रतिशत में जिस तरह की दरियादिली दिखाई है। वैसी हिम्मत अब मेधावियों की उत्तर पुस्तिकाएं अपलोड करने में नहीं दिखा पा रहा है। यही वजह है कि परिणाम आने के दस दिन बाद भी वेबसाइट पर उत्तर पुस्तिकाएं अपलोड नहीं हो सकी हैं, कहा जा रहा है कि अभी उम्दा कॉपियों का चयन चल रहा है। यह भी संकेत है कि बोर्ड प्रशासन मेधावियों की कॉपियां सार्वजनिक करेगा लेकिन, उनके अंक उजागर नहीं करेगा।

प्रदेश सरकार ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2018 के टॉपरों की कॉपियों को सार्वजनिक करने का निर्णय लिया है। उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने दावा किया था कि रिजल्ट आने के एक सप्ताह में कॉपियां वेबसाइट पर होंगी। यह कदम उठाने के पक्ष में कहा गया था कि इससे अन्य परीक्षार्थियों को प्रश्नों का सही से जवाब लिखने की प्रेरणा मिलेगी, वहीं टॉपरों की ख्याति बढ़ेगी। बीते 29 अप्रैल को आए बोर्ड के रिजल्ट प्रतिशत और फिर मॉडरेशन के नाम पर अंक बांटने के मामले उजागर होने से सरकार व बोर्ड प्रशासन इन दिनों बैकफुट पर है।

 शायद इसीलिए बोर्ड प्रशासन ने कॉपियां सार्वजनिक करने के पहले ही दो बदलाव किए हैं। पहला, वह टॉपरों की जगह मेधावियों की कॉपी वेबसाइट पर डालेगा। कहा गया कि इसमें प्रमुख विषयों के मेधावियों का चयन किया जा रहा है, ताकि सही मायने में छात्र-छात्रओं को लाभ मिल सके। दूसरा, मेधावियों की कॉपियों पर मिले अंक उजागर नहीं होंगे। इसकी वजह यह है कि प्रश्नों के जवाब में मिले अंक सार्वजनिक होने से विवाद बढ़ने की आशंका है, वहीं मूल्यांकन प्रणाली और मॉडरेशन के नाम पर दिए गए अंक भी जगजाहिर हो जाएंगे। 

यह अंक छिपाना किसी के गले नहीं उतर रहा है। परीक्षार्थी कहते हैं कि अंक न दिखाने से कॉपियां सार्वजनिक करने से क्या लाभ होगा। बोर्ड जिस तरह से मॉडल प्रश्नपत्र जारी करता है, उसी तरह से शिक्षकों से प्रश्नों के बेहतर जवाब लिखवाकर उसे भी अपलोड दे कि यही सबसे सही जवाब है। मेधावियों की कॉपियां व अंक दोनों दिखने पर ही यह कदम सही कहा जाएगा। 

मान्यता पत्र वेबसाइट पर अपलोड 

यूपी बोर्ड ने पांचों क्षेत्रीय कार्यालयों के तहत आने वाले जिलों के जिन कालेजों को नवीन मान्यता दी है, उनके पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। कालेज संचालक उसे डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों से रजिस्टर्ड डाक से मूल कॉपी कालेजों को भी भेजी जा रही है।

Tuesday, 8 May 2018

यूपी बोर्ड की जिला फरुखाबाद टॉपर छात्र के साथ उसके पिता संबंधित कालेज के प्रबंधक व प्रधानाचार्य मां के खिलाफ डीआइओएस की तहरीर पर एफआइआर दर्ज , टॉपर ने दी थी यूपी और सीबीएसई बोर्ड से एक साथ इंटरमीडिएट परीक्षा , क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर 

यूपी बोर्ड की जिला फरुखाबाद टॉपर छात्र के साथ उसके पिता संबंधित कालेज के प्रबंधक व प्रधानाचार्य मां के खिलाफ डीआइओएस की तहरीर पर एफआइआर दर्ज , टॉपर ने दी थी यूपी और सीबीएसई बोर्ड से एक साथ इंटरमीडिएट परीक्षा , क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर 




जिला टॉपर छात्र के यूपी और सीबीएसई बोर्ड से एक साथ इंटरमीडिएट परीक्षा देने के मामले में छात्र के साथ ही उसके पिता संबंधित कालेज के प्रबंधक व प्रधानाचार्य मां के खिलाफ डीआइओएस की तहरीर पर एफआइआर दर्ज की गई है। संबंधित कालेज की मान्यता समाप्त करने के लिए भी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद को पत्र भेजा गया है। टॉपर छात्र के बारे में दैनिक जागरण में छपे समाचार पर जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए थे। 
जांच के बाद मामले में अब कार्रवाई अमल में लाई गई। 

जिला विद्यालय निरीक्षक कमलेश बाबू की ओर से जहानगंज थाने में दर्ज कराई गई एफआइआर के अनुसार गजेंद्र सिंह मीरा देवी बालिका इंटर कालेज हर्षनगर बहोरिकपुर की इंटरमीडिएट संस्थागत छात्र ने यूपी बोर्ड के साथ ही सीबीएसई बोर्ड के राजपूताना पब्लिक स्कूल की संस्थागत छात्र के रूप में भी संबंधित परीक्षा केंद्रों पर एक साथ पेपर दिए। इस मामले में गठित जांच समिति के सदस्य राजकीय इंटर कालेजों के प्रधानाचार्यो की ओर से दी गई रिपोर्ट के अनुसार छात्र की मां मीरा देवी ही गजेंद्र सिंह मीरा देवी इंटर कालेज की प्रधानाचार्य हैं। 

प्रबंधक गजेंद्र सिंह छात्र के पिता हैं। दोनों ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त अपने इंटर कालेज से अनियमित रूप से अपनी पुत्री का संस्थागत छात्र के रूप में 11वीं कक्षा का पंजीकरण कराया और वर्ष 2018 में इंटरमीडिएट की परीक्षा दिलवाई। डीआइओएस ने पुलिस को सीबीएसइ बोर्ड के परीक्षा केंद्र आर्मी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य की ओर से यूपी बोर्ड में जिला टॉपर छात्र के इंटर परीक्षा में सम्मिलित होने का प्रमाण पत्र, प्रवेश पत्र, यूपी बोर्ड से 11वीं का रजिस्ट्रेशन और 12वीं की नामावली, गजेंद्र सिंह मीरा देवी इंटर कालेज का मान्यता आदेश अभिलेख भी सौंपा है। 

थानाध्यक्ष जहानगंज वीरपाल सिंह तोमर ने बताया कि डीआइओएस की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

NIHSAD Young Professional-I & II Offline Form 2018

NIHSAD Young Professional-I & II  Offline Form  2018 Brief Information:   National Institute of High Security Animal Diseases (NIHSAD)  ...