Notice Board

Yuva Shakti Launch a Job Portal Citizen Portal Service


Tuesday, 8 May 2018

उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिशरण मिश्रा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से की मुलाकात , राज्य कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को कराया अवगत , सीएम ने  राज्य कर्मचारियों की समस्याओं को समय से निस्तारण कराने का भरोसा दिया , क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर

उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिशरण मिश्रा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से की मुलाकात , राज्य कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को कराया अवगत , सीएम ने  राज्य कर्मचारियों की समस्याओं को समय से निस्तारण कराने का भरोसा दिया , क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर 




उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिशरण मिश्रा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पंचायत कर्मचारियों और ग्राम्य विकास अधिकारियों के आन्दोलन को द्विपक्षीय वार्ता कर रोकने सहित राज्य कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को जानकारी दी। उन्हें सीएम की तरफ से पूर्ण आश्वासन मिला कि उनकी ओर से जो राज्य कर्मचारियों की समस्याओं को समय से निस्तारण कराने का भरोसा दिया। .

यह जानकारी एसोसिएशन के महामंत्री महेन्द्र कुमार दीक्षित ने दी। श्री दीक्षित ने बताया कि उत्तर प्रदेश कर्मचारी एसोसिएशन से सम्बद्ध संगठन टीईटी उत्तीर्ण शिक्षा मित्र और अन्य संगठनों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर विभिन्न कर्मचारी समस्याओं पर वार्ता की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ ही मुख्य सचिव राजीव कुमार कृषि उत्पादन आयुक्त सहित कई प्रमुख सचिव उपस्थित थे। राज्य कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिशरण मिश्रा, टीईटी उत्तीर्ण शिक्षा मित्र संगठन के अध्यक्ष अभय सिंह सहित सात सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल से मुख्यमंत्री ने एक घंटे वार्ता कर आश्वासन दिया। .

इन मांगों पर हुई चर्चा : टीईटी उर्तीर्ण शिक्षा मित्रों को नियमित किये जाने, ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम्य विकास अधिकारी संघ के संयुक्त समन्वय समिति के प्रस्तावित आन्दोलन से अवगत कराते हुए द्विपक्षीय वार्ता कर आन्दोलन रोकने का अनुरोध किया।

No comments:

Post a Comment

NIHSAD Young Professional-I & II Offline Form 2018

NIHSAD Young Professional-I & II  Offline Form  2018 Brief Information:   National Institute of High Security Animal Diseases (NIHSAD)  ...